ଅକ୍ଷରବ୍ରହ୍ମଯୋଗ
Bhagavad Gita Chapter 8 in Odia
Akṣhar Brahma Yog · अक्षर ब्रह्म · 28 श्लोक
🌐 अपनी भाषा में पढ़ें
अध्याय सारांश
भगवद गीता का आठवां अध्याय अक्षरब्रह्मयोग है। इस अध्याय में, कृष्ण मृत्यु से पहले अंतिम विचार का महत्व बताते हैं। अगर हम मृत्यु के समय कृष्ण को याद कर लें तो हम निश्चित रूप से उन्हें प्राप्त करेंगे। इसलिए हर समय प्रभु के बारे में जागरूकता रखना, उनके बारे में सोचना और हर समय उनके नामों का जप करना बहुत महत्वपूर्ण है। अपने मन को पूरी तरह से कृष्ण की निरंतर भक्ति में समाहित करके हम इस भौतिक संसार से परे भगवान के सर्वोच्च निवास तक जा सकते हैं।
🔊 किसी भी श्लोक को सुनने के लिए ▶ दबाएँ
ଅର୍ଜୁନ ଉଵାଚ କିଂ ତଦ୍ବ୍ରହ୍ମ କିମଧ୍ଯାତ୍ମଂ କିଂ କର୍ମ ପୁରୁଷୋତ୍ତମ। ଅଧିଭୂତଂ ଚ କିଂ ପ୍ରୋକ୍ତମଧିଦୈଵଂ କିମୁଚ୍ଯତେ॥
arjuna uvācha kiṁ tad brahma kim adhyātmaṁ kiṁ karma puruṣhottama adhibhūtaṁ cha kiṁ proktam adhidaivaṁ kim uchyate
अर्थअर्जुन ने कहा -हे पुरुषोत्तम ! वह ब्रह्म क्या है अध्यात्म क्या है? तथा कर्म क्या है? और अधिभूत नाम से क्या कहा गया है? तथा अधिदैव नाम से क्या कहा जाता है,
ଅଧିଯଜ୍ଞଃ କଥଂ କୋଽତ୍ର ଦେହେଽସ୍ମିନ୍ମଧୁସୂଦନ। ପ୍ରଯାଣକାଲେ ଚ କଥଂ ଜ୍ଞେଯୋଽସି ନିଯତାତ୍ମଭିଃ॥
adhiyajñaḥ kathaṁ ko ’tra dehe ’smin madhusūdana prayāṇa-kāle cha kathaṁ jñeyo ’si niyatātmabhiḥ
अर्थऔर हे मधुसूदन ! यहाँ अधियज्ञ कौन है? और वह इस शरीर में कैसे है? और संयत चित्त वाले पुरुषों द्वारा अन्त समय में आप किस प्रकार जाने जाते हैं,
ଶ୍ରୀ ଭଗଵାନୁଵାଚ ଅକ୍ଷରଂ ବ୍ରହ୍ମ ପରମଂ ସ୍ଵଭାଵୋଽଧ୍ଯାତ୍ମମୁଚ୍ଯତେ। ଭୂତଭାଵୋଦ୍ଭଵକରୋ ଵିସର୍ଗଃ କର୍ମସଂଜ୍ଞିତଃ॥
śhrī bhagavān uvācha akṣharaṁ brahma paramaṁ svabhāvo ’dhyātmam uchyate bhūta-bhāvodbhava-karo visargaḥ karma-sanjñitaḥ
अर्थश्रीभगवान् ने कहा -- परम अक्षर (अविनाशी) तत्त्व ब्रह्म है; स्वभाव (अपना स्वरूप) अध्यात्म कहा जाता है; भूतों के भावों को उत्पन्न करने वाला विसर्ग (यज्ञ, प्रेरक बल) कर्म नाम से जाना जाता है।।
ଅଧିଭୂତଂ କ୍ଷରୋ ଭାଵଃ ପୁରୁଷଶ୍ଚାଧିଦୈଵତମ୍। ଅଧିଯଜ୍ଞୋଽହମେଵାତ୍ର ଦେହେ ଦେହଭୃତାଂ ଵର॥
adhibhūtaṁ kṣharo bhāvaḥ puruṣhaśh chādhidaivatam adhiyajño ’ham evātra dehe deha-bhṛitāṁ vara
अर्थहे देहधारियों में श्रेष्ठ अर्जुन ! नश्वर वस्तु (पंचमहाभूत) अधिभूत और पुरुष अधिदैव है; इस शरीर में मैं ही अधियज्ञ हूँ।।
ଅନ୍ତକାଲେ ଚ ମାମେଵ ସ୍ମରନ୍ମୁକ୍ତ୍ଵା କଲେଵରମ୍। ଯଃ ପ୍ରଯାତି ସ ମଦ୍ଭାଵଂ ଯାତି ନାସ୍ତ୍ଯତ୍ର ସଂଶଯଃ॥
anta-kāle cha mām eva smaran muktvā kalevaram yaḥ prayāti sa mad-bhāvaṁ yāti nāstyatra sanśhayaḥ
अर्थऔर जो कोई पुरुष अन्तकाल में मुझे ही स्मरण करता हुआ शरीर को त्याग कर जाता है, वह मेरे स्वरूप को प्राप्त होता है, इसमें कुछ भी संशय नहीं।।
ଯଂ ଯଂ ଵାପି ସ୍ମରନ୍ଭାଵଂ ତ୍ଯଜତ୍ଯନ୍ତେ କଲେଵରମ୍। ତଂ ତମେଵୈତି କୌନ୍ତେଯ ସଦା ତଦ୍ଭାଵଭାଵିତଃ॥
yaṁ yaṁ vāpi smaran bhāvaṁ tyajatyante kalevaram taṁ tam evaiti kaunteya sadā tad-bhāva-bhāvitaḥ
अर्थहे कौन्तेय ! (यह जीव) अन्तकाल में जिस किसी भी भाव को स्मरण करता हुआ शरीर को त्यागता है, वह सदैव उस भाव के चिन्तन के फलस्वरूप उसी भाव को ही प्राप्त होता है।।
ତସ୍ମାତ୍ସର୍ଵେଷୁ କାଲେଷୁ ମାମନୁସ୍ମର ଯୁଧ୍ଯ ଚ। ମଯ୍ଯର୍ପିତମନୋବୁଦ୍ଧିର୍ମାମେଵୈଷ୍ଯସ୍ଯସଂଶଯମ୍॥
tasmāt sarveṣhu kāleṣhu mām anusmara yudhya cha mayyarpita-mano-buddhir mām evaiṣhyasyasanśhayam
अर्थइसलिए, तुम सब काल में मेरा निरन्तर स्मरण करो; और युद्ध करो मुझमें अर्पण किये मन, बुद्धि से युक्त हुए निःसन्देह तुम मुझे ही प्राप्त होओगे।।
ଅଭ୍ଯାସଯୋଗଯୁକ୍ତେନ ଚେତସା ନାନ୍ଯଗାମିନା। ପରମଂ ପୁରୁଷଂ ଦିଵ୍ଯଂ ଯାତି ପାର୍ଥାନୁଚିନ୍ତଯନ୍॥
abhyāsa-yoga-yuktena chetasā nānya-gāminā paramaṁ puruṣhaṁ divyaṁ yāti pārthānuchintayan
अर्थहे पार्थ ! अभ्यासयोग से युक्त अन्यत्र न जाने वाले चित्त से निरन्तर चिन्तन करता हुआ (साधक) परम दिव्य पुरुष को प्राप्त होता है।।
କଵିଂ ପୁରାଣମନୁଶାସିତାର ମଣୋରଣୀଯାଂସମନୁସ୍ମରେଦ୍ଯଃ। ସର୍ଵସ୍ଯ ଧାତାରମଚିନ୍ତ୍ଯରୂପ ମାଦିତ୍ଯଵର୍ଣଂ ତମସଃ ପରସ୍ତାତ୍॥
kaviṁ purāṇam anuśhāsitāram aṇor aṇīyānsam anusmared yaḥ sarvasya dhātāram achintya-rūpam āditya-varṇaṁ tamasaḥ parastāt
अर्थजो पुरुष सर्वज्ञ, प्राचीन (पुराण), सबके नियन्ता, सूक्ष्म से भी सूक्ष्मतर, सब के धाता, अचिन्त्यरूप, सूर्य के समान प्रकाश रूप और (अविद्या) अन्धकार से परे तत्त्व का अनुस्मरण करता है।।
ପ୍ରଯାଣକାଲେ ମନସାଽଚଲେନ ଭକ୍ତ୍ଯା ଯୁକ୍ତୋ ଯୋଗବଲେନ ଚୈଵ। ଭ୍ରୁଵୋର୍ମଧ୍ଯେ ପ୍ରାଣମାଵେଶ୍ଯ ସମ୍ଯକ୍ ସ ତଂ ପରଂ ପୁରୁଷମୁପୈତି ଦିଵ୍ଯମ୍॥
prayāṇa-kāle manasāchalena bhaktyā yukto yoga-balena chaiva bhruvor madhye prāṇam āveśhya samyak sa taṁ paraṁ puruṣham upaiti divyam
अर्थवह (साधक) अन्तकाल में योगबल से प्राण को भ्रकुटि के मध्य सम्यक् प्रकार स्थापन करके निश्चल मन से भक्ति युक्त होकर उस परम दिव्य पुरुष को प्राप्त होता है।।
ଯଦକ୍ଷରଂ ଵେଦଵିଦୋ ଵଦନ୍ତି ଵିଶନ୍ତି ଯଦ୍ଯତଯୋ ଵୀତରାଗାଃ। ଯଦିଚ୍ଛନ୍ତୋ ବ୍ରହ୍ମଚର୍ଯଂ ଚରନ୍ତି ତତ୍ତେ ପଦଂ ସଂଗ୍ରହେଣ ପ୍ରଵକ୍ଷ୍ଯେ॥
yad akṣharaṁ veda-vido vadanti viśhanti yad yatayo vīta-rāgāḥ yad ichchhanto brahmacharyaṁ charanti tat te padaṁ saṅgraheṇa pravakṣhye
अर्थवेद के जानने वाले विद्वान जिसे अक्षर कहते हैं; रागरहित यत्नशील पुरुष जिसमें प्रवेश करते हैं; जिसकी इच्छा से (साधक गण) ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं - उस पद (लक्ष्य) को मैं तुम्हें संक्षेप में कहूँगा।।
ସର୍ଵଦ୍ଵାରାଣି ସଂଯମ୍ଯ ମନୋ ହୃଦି ନିରୁଧ୍ଯ ଚ। ମୂର୍ଧ୍ନ୍ଯାଧାଯାତ୍ମନଃ ପ୍ରାଣମାସ୍ଥିତୋ ଯୋଗଧାରଣାମ୍॥
sarva-dvārāṇi sanyamya mano hṛidi nirudhya cha mūrdhnyādhāyātmanaḥ prāṇam āsthito yoga-dhāraṇām
अर्थसब (इन्द्रियों के) द्वारों को संयमित कर मन को हृदय में स्थिर करके और प्राण को मस्तक में स्थापित करके योगधारणा में स्थित हुआ।।
ଓମିତ୍ଯେକାକ୍ଷରଂ ବ୍ରହ୍ମ ଵ୍ଯାହରନ୍ମାମନୁସ୍ମରନ୍। ଯଃ ପ୍ରଯାତି ତ୍ଯଜନ୍ଦେହଂ ସ ଯାତି ପରମାଂ ଗତିମ୍॥
oṁ ityekākṣharaṁ brahma vyāharan mām anusmaran yaḥ prayāti tyajan dehaṁ sa yāti paramāṁ gatim
अर्थजो पुरुष ओऽम् इस एक अक्षर ब्रह्म का उच्चारण करता हुआ और मेरा स्मरण करता हुआ शरीर का त्याग करता है, वह परम गति को प्राप्त होता है।।
ଅନନ୍ଯଚେତାଃ ସତତଂ ଯୋ ମାଂ ସ୍ମରତି ନିତ୍ଯଶଃ। ତସ୍ଯାହଂ ସୁଲଭଃ ପାର୍ଥ ନିତ୍ଯଯୁକ୍ତସ୍ଯ ଯୋଗିନଃ॥
ananya-chetāḥ satataṁ yo māṁ smarati nityaśhaḥ tasyāhaṁ sulabhaḥ pārtha nitya-yuktasya yoginaḥ
अर्थहे पार्थ ! जो अनन्यचित्त वाला पुरुष मेरा स्मरण करता है, उस नित्ययुक्त योगी के लिए मैं सुलभ हूँ अर्थात् सहज ही प्राप्त हो जाता हूँ।।
ମାମୁପେତ୍ଯ ପୁନର୍ଜନ୍ମ ଦୁଃଖାଲଯମଶାଶ୍ଵତମ୍। ନାପ୍ନୁଵନ୍ତି ମହାତ୍ମାନଃ ସଂସିଦ୍ଧିଂ ପରମାଂ ଗତାଃ॥
mām upetya punar janma duḥkhālayam aśhāśhvatam nāpnuvanti mahātmānaḥ sansiddhiṁ paramāṁ gatāḥ
अर्थपरम सिद्धि को प्राप्त हुये महात्माजन मुझे प्राप्त कर अनित्य दुःख के आलयरूप (गृहरूप) पुनर्जन्म को नहीं प्राप्त होते हैं।।
ଆବ୍ରହ୍ମଭୁଵନାଲ୍ଲୋକାଃ ପୁନରାଵର୍ତିନୋଽର୍ଜୁନ। ମାମୁପେତ୍ଯ ତୁ କୌନ୍ତେଯ ପୁନର୍ଜନ୍ମ ନ ଵିଦ୍ଯତେ॥
ā-brahma-bhuvanāl lokāḥ punar āvartino ’rjuna mām upetya tu kaunteya punar janma na vidyate
अर्थहे अर्जुन ! ब्रह्म लोक तक के सब लोग पुनरावर्ती स्वभाव वाले हैं। परन्तु, हे कौन्तेय ! मुझे प्राप्त होने पर पुनर्जन्म नहीं होता।।
ସହସ୍ରଯୁଗପର୍ଯନ୍ତମହର୍ଯଦ୍ବ୍ରହ୍ମଣୋ ଵିଦୁଃ। ରାତ୍ରିଂ ଯୁଗସହସ୍ରାନ୍ତାଂ ତେଽହୋରାତ୍ରଵିଦୋ ଜନାଃ॥
sahasra-yuga-paryantam ahar yad brahmaṇo viduḥ rātriṁ yuga-sahasrāntāṁ te ’ho-rātra-vido janāḥ
अर्थजो लोग ब्रह्मा जी के एक दिन की अवधि जानते हैं जो कि सहस्र वर्ष की है तथा एक सहस्र वर्ष की अवधि की एक रात्रि को जानते हैं वे दिन और रात्रि को जानने वाले पुरुष हैं।।
ଅଵ୍ଯକ୍ତାଦ୍ଵ୍ଯକ୍ତଯଃ ସର୍ଵାଃ ପ୍ରଭଵନ୍ତ୍ଯହରାଗମେ। ରାତ୍ର୍ଯାଗମେ ପ୍ରଲୀଯନ୍ତେ ତତ୍ରୈଵାଵ୍ଯକ୍ତସଂଜ୍ଞକେ॥
avyaktād vyaktayaḥ sarvāḥ prabhavantyahar-āgame rātryāgame pralīyante tatraivāvyakta-sanjñake
अर्थ(ब्रह्माजी के) दिन का उदय होने पर अव्यक्त से (यह) व्यक्त (चराचर जगत्) उत्पन्न होता है; और (ब्रह्माजी की) रात्रि के आगमन पर उसी अव्यक्त में लीन हो जाता है।।
ଭୂତଗ୍ରାମଃ ସ ଏଵାଯଂ ଭୂତ୍ଵା ଭୂତ୍ଵା ପ୍ରଲୀଯତେ। ରାତ୍ର୍ଯାଗମେଽଵଶଃ ପାର୍ଥ ପ୍ରଭଵତ୍ଯହରାଗମେ॥
bhūta-grāmaḥ sa evāyaṁ bhūtvā bhūtvā pralīyate rātryāgame ’vaśhaḥ pārtha prabhavatyahar-āgame
अर्थहे पार्थ ! वही यह भूतसमुदाय, है जो पुनः पुनः उत्पन्न होकर लीन होता है। अवश हुआ (यह भूतग्राम) रात्रि के आगमन पर लीन तथा दिन के उदय होने पर व्यक्त होता है।।
ପରସ୍ତସ୍ମାତ୍ତୁ ଭାଵୋଽନ୍ଯୋଽଵ୍ଯକ୍ତୋଽଵ୍ଯକ୍ତାତ୍ସନାତନଃ। ଯଃ ସ ସର୍ଵେଷୁ ଭୂତେଷୁ ନଶ୍ଯତ୍ସୁ ନ ଵିନଶ୍ଯତି॥
paras tasmāt tu bhāvo ’nyo ’vyakto ’vyaktāt sanātanaḥ yaḥ sa sarveṣhu bhūteṣhu naśhyatsu na vinaśhyati
अर्थपरन्तु उस अव्यक्त से परे अन्य जो सनातन अव्यक्त भाव है, वह समस्त भूतों के नष्ट होने पर भी नष्ट नहीं होता।।
ଅଵ୍ଯକ୍ତୋଽକ୍ଷର ଇତ୍ଯୁକ୍ତସ୍ତମାହୁଃ ପରମାଂ ଗତିମ୍। ଯଂ ପ୍ରାପ୍ଯ ନ ନିଵର୍ତନ୍ତେ ତଦ୍ଧାମ ପରମଂ ମମ॥
avyakto ’kṣhara ityuktas tam āhuḥ paramāṁ gatim yaṁ prāpya na nivartante tad dhāma paramaṁ mama
अर्थजो अव्यक्त अक्षर कहा गया है, वही परम गति (लक्ष्य) है। जिसे प्राप्त होकर (साधकगण) पुनः (संसार को) नहीं लौटते, वह मेरा परम धाम है।।
ପୁରୁଷଃ ସ ପରଃ ପାର୍ଥ ଭକ୍ତ୍ଯା ଲଭ୍ଯସ୍ତ୍ଵନନ୍ଯଯା। ଯସ୍ଯାନ୍ତଃସ୍ଥାନି ଭୂତାନି ଯେନ ସର୍ଵମିଦଂ ତତମ୍॥
puruṣhaḥ sa paraḥ pārtha bhaktyā labhyas tvananyayā yasyāntaḥ-sthāni bhūtāni yena sarvam idaṁ tatam
अर्थहे पार्थ ! जिस (परमात्मा) के अन्तर्गत समस्त भूत हैं और जिससे यह सम्पूर्ण (जगत्) व्याप्त है, वह परम पुरुष अनन्य भक्ति से ही प्राप्त करने योग्य है।।
ଯତ୍ର କାଲେ ତ୍ଵନାଵୃତ୍ତିମାଵୃତ୍ତିଂ ଚୈଵ ଯୋଗିନଃ। ପ୍ରଯାତା ଯାନ୍ତି ତଂ କାଲଂ ଵକ୍ଷ୍ଯାମି ଭରତର୍ଷଭ॥
yatra kāle tvanāvṛittim āvṛittiṁ chaiva yoginaḥ prayātā yānti taṁ kālaṁ vakṣhyāmi bharatarṣhabha
अर्थहे भरतश्रेष्ठ ! जिस काल में (मार्ग में) शरीर त्याग कर गये हुए योगीजन अपुनरावृत्ति को, और (या) पुनरावृत्ति को प्राप्त होते हैं, वह काल (मार्ग) मैं तुम्हें बताऊँगा।।
ଅଗ୍ନିର୍ଜ୍ଯୋତିରହଃ ଶୁକ୍ଲଃ ଷଣ୍ମାସା ଉତ୍ତରାଯଣମ୍। ତତ୍ର ପ୍ରଯାତା ଗଚ୍ଛନ୍ତି ବ୍ରହ୍ମ ବ୍ରହ୍ମଵିଦୋ ଜନାଃ॥
agnir jyotir ahaḥ śhuklaḥ ṣhaṇ-māsā uttarāyaṇam tatra prayātā gachchhanti brahma brahma-vido janāḥ
अर्थजो ब्रह्मविद् साधकजन मरणोपरान्त अग्नि, ज्योति, दिन, शुक्लपक्ष और उत्तरायण के छः मास वाले मार्ग से जाते हैं, वे ब्रह्म को प्राप्त होते हैं।।
ଧୂମୋ ରାତ୍ରିସ୍ତଥା କୃଷ୍ଣଃ ଷଣ୍ମାସା ଦକ୍ଷିଣାଯନମ୍। ତତ୍ର ଚାନ୍ଦ୍ରମସଂ ଜ୍ଯୋତିର୍ଯୋଗୀ ପ୍ରାପ୍ଯ ନିଵର୍ତତେ॥
dhūmo rātris tathā kṛiṣhṇaḥ ṣhaṇ-māsā dakṣhiṇāyanam tatra chāndramasaṁ jyotir yogī prāpya nivartate
अर्थधूम, रात्रि, कृष्णपक्ष और दक्षिणायन के छः मास वाले मार्ग से चन्द्रमा की ज्योति को प्राप्त कर, योगी (संसार को) लौटता है।।
ଶୁକ୍ଲକୃଷ୍ଣେ ଗତୀ ହ୍ଯେତେ ଜଗତଃ ଶାଶ୍ଵତେ ମତେ। ଏକଯା ଯାତ୍ଯନାଵୃତ୍ତିମନ୍ଯଯାଽଽଵର୍ତତେ ପୁନଃ॥
śhukla-kṛiṣhṇe gatī hyete jagataḥ śhāśhvate mate ekayā yātyanāvṛittim anyayāvartate punaḥ
अर्थजगत् के ये दो प्रकार के शुक्ल और कृष्ण मार्ग सनातन माने गये हैं । इनमें एक (शुक्ल) के द्वारा (साधक) अपुनरावृत्ति को तथा अन्य (कृष्ण) के द्वारा पुनरावृत्ति को प्राप्त होता है।।
ନୈତେ ସୃତୀ ପାର୍ଥ ଜାନନ୍ଯୋଗୀ ମୁହ୍ଯତି କଶ୍ଚନ। ତସ୍ମାତ୍ସର୍ଵେଷୁ କାଲେଷୁ ଯୋଗଯୁକ୍ତୋ ଭଵାର୍ଜୁନ॥
naite sṛitī pārtha jānan yogī muhyati kaśhchana tasmāt sarveṣhu kāleṣhu yoga-yukto bhavārjuna
अर्थहे पार्थ इन दो मार्गों को (तत्त्व से) जानने वाला कोई भी योगी मोहित नहीं होता। इसलिए, हे अर्जुन ! तुम सब काल में योगयुक्त बनो।।
ଵେଦେଷୁ ଯଜ୍ଞେଷୁ ତପଃସୁ ଚୈଵ ଦାନେଷୁ ଯତ୍ପୁଣ୍ଯଫଲଂ ପ୍ରଦିଷ୍ଟମ୍। ଅତ୍ଯେତି ତତ୍ସର୍ଵମିଦଂ ଵିଦିତ୍ଵା ଯୋଗୀ ପରଂ ସ୍ଥାନମୁପୈତି ଚାଦ୍ଯମ୍॥
vedeṣhu yajñeṣhu tapaḥsu chaiva dāneṣhu yat puṇya-phalaṁ pradiṣhṭam atyeti tat sarvam idaṁ viditvā yogī paraṁ sthānam upaiti chādyam
अर्थयोगी पुरुष यह सब (दोनों मार्गों के तत्त्व को) जानकर वेदाध्ययन, यज्ञ, तप और दान करने में जो पुण्य फल कहा गया है, उस सबका उल्लंघन कर जाता है और आद्य (सनातन), परम स्थान को प्राप्त होता है।।