ମୋକ୍ଷସଂନ୍ଯାସଯୋଗ
Bhagavad Gita Chapter 18 in Odia
Mokṣha Sanyās Yog · मोक्ष और संन्यास · 78 श्लोक
🌐 अपनी भाषा में पढ़ें
अध्याय सारांश
भगवद गीता का अठारहवा अध्याय मोक्षसन्यासयोग है। अर्जुन कृष्ण से अनुरोध करते हैं कि वे संन्यास और त्याग के बीच अंतर को समझाने की कृपा करें। कृष्ण बताते हैं कि एक संन्यासी वह है जो आध्यात्मिक अनुशासन का अभ्यास करने के लिए परिवार और समाज को त्याग देता है जबकि एक त्यागी वह है जो अपने कर्मों के फलों कि चिंता करे बिना भगवन को समर्पित करके कर्म करता रहता है। कृष्ण बताते हैं कि त्याग संन्यास से श्रेष्ठ है। फिर कृष्णा भौतिक संसार के तीन प्रकार के गुणों का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हैं। कृष्णा घोषणा करते हैं कि परमात्मा की शुद्ध एवं सत्य भक्ति ही आध्यात्मिकता का उच्चतम मार्ग है। अगर हम हर क्षण उनका स्मरण करते रहें, उनका नाम जपते रहें, अपना सर्वस्व उनको समर्पित कर दें, उन्हें ही अपना सर्वोच्च लक्ष्य बना लें तो उनकी कृपा से हम निश्चित रूप से सभी बाधाओं और कठिनाइओं को दूर कर पाएंगे और इस जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्त हो पाएंगे।
🔊 किसी भी श्लोक को सुनने के लिए ▶ दबाएँ
ଅର୍ଜୁନ ଉଵାଚ ସଂନ୍ଯାସସ୍ଯ ମହାବାହୋ ତତ୍ତ୍ଵମିଚ୍ଛାମି ଵେଦିତୁମ୍। ତ୍ଯାଗସ୍ଯ ଚ ହୃଷୀକେଶ ପୃଥକ୍କେଶିନିଷୂଦନ॥
arjuna uvācha sannyāsasya mahā-bāho tattvam ichchhāmi veditum tyāgasya cha hṛiṣhīkeśha pṛithak keśhi-niṣhūdana
अर्थअर्जुन ने कहा -- हे महाबाहो ! हे हृषीकेश ! हे केशनिषूदन ! मैं संन्यास और त्याग के तत्त्व को पृथक्-पृथक् जानना चाहता हूँ।।
ଶ୍ରୀ ଭଗଵାନୁଵାଚ କାମ୍ଯାନାଂ କର୍ମଣାଂ ନ୍ଯାସଂ ସଂନ୍ଯାସଂ କଵଯୋ ଵିଦୁଃ। ସର୍ଵକର୍ମଫଲତ୍ଯାଗଂ ପ୍ରାହୁସ୍ତ୍ଯାଗଂ ଵିଚକ୍ଷଣାଃ॥
śhrī-bhagavān uvācha kāmyānāṁ karmaṇāṁ nyāsaṁ sannyāsaṁ kavayo viduḥ sarva-karma-phala-tyāgaṁ prāhus tyāgaṁ vichakṣhaṇāḥ
अर्थश्रीभगवान् ने कहा -- (कुछ) कवि (पण्डित) जन काम्य कर्मों के त्याग को "संन्यास" समझते हैं और विचारशील जन समस्त कर्मों के फलों के त्याग को "त्याग" कहते हैं।।
ତ୍ଯାଜ୍ଯଂ ଦୋଷଵଦିତ୍ଯେକେ କର୍ମ ପ୍ରାହୁର୍ମନୀଷିଣଃ। ଯଜ୍ଞଦାନତପଃକର୍ମ ନ ତ୍ଯାଜ୍ଯମିତି ଚାପରେ॥
tyājyaṁ doṣha-vad ity eke karma prāhur manīṣhiṇaḥ yajña-dāna-tapaḥ-karma na tyājyam iti chāpare
अर्थकुछ मनीषी जन कहते हैं कि समस्त कर्म दोषयुक्त होने के कारण त्याज्य हैं; और अन्य जन कहते हैं कि यज्ञ, दान और तपरूप कर्म त्याज्य नहीं हैं।।
ନିଶ୍ଚଯଂ ଶ୍ରୃଣୁ ମେ ତତ୍ର ତ୍ଯାଗେ ଭରତସତ୍ତମ।ତ୍ଯାଗୋ ହି ପୁରୁଷଵ୍ଯାଘ୍ର ତ୍ରିଵିଧଃ ସଂପ୍ରକୀର୍ତିତଃ॥
niśhchayaṁ śhṛiṇu me tatra tyāge bharata-sattama tyāgo hi puruṣha-vyāghra tri-vidhaḥ samprakīrtitaḥ
अर्थहे भरतसत्तम ! उस त्याग के विषय में तुम मेरे निर्णय को सुनो। हे पुरुष श्रेष्ठ ! वह त्याग तीन प्रकार का कहा गया है।।
ଯଜ୍ଞଦାନତପଃକର୍ମ ନ ତ୍ଯାଜ୍ଯଂ କାର୍ଯମେଵ ତତ୍।ଯଜ୍ଞୋ ଦାନଂ ତପଶ୍ଚୈଵ ପାଵନାନି ମନୀଷିଣାମ୍॥
yajña-dāna-tapaḥ-karma na tyājyaṁ kāryam eva tat yajño dānaṁ tapaśh chaiva pāvanāni manīṣhiṇām
अर्थयज्ञ, दान और तपरूप कर्म त्याज्य नहीं है, किन्तु वह नि:सन्देह कर्तव्य है; यज्ञ, दान और तप ये मनीषियों (साधकों) को पवित्र करने वाले हैं।।
ଏତାନ୍ଯପି ତୁ କର୍ମାଣି ସଙ୍ଗଂ ତ୍ଯକ୍ତ୍ଵା ଫଲାନି ଚ।କର୍ତଵ୍ଯାନୀତି ମେ ପାର୍ଥ ନିଶ୍ିଚତଂ ମତମୁତ୍ତମମ୍॥
etāny api tu karmāṇi saṅgaṁ tyaktvā phalāni cha kartavyānīti me pārtha niśhchitaṁ matam uttamam
अर्थहे पार्थ ! इन कर्मों को भी, फल और आसक्ति को त्यागकर करना चाहिए, यह मेरा निश्चय किया हुआ उत्तम मत है।।
ନିଯତସ୍ଯ ତୁ ସଂନ୍ଯାସଃ କର୍ମଣୋ ନୋପପଦ୍ଯତେ।ମୋହାତ୍ତସ୍ଯ ପରିତ୍ଯାଗସ୍ତାମସଃ ପରିକୀର୍ତିତଃ॥
niyatasya tu sannyāsaḥ karmaṇo nopapadyate mohāt tasya parityāgas tāmasaḥ parikīrtitaḥ
अर्थनियत कर्म का त्याग उचित नहीं है; मोहवश उसका त्याग करना "तामस त्याग" कहा गया है।।
ଦୁଃଖମିତ୍ଯେଵ ଯତ୍କର୍ମ କାଯକ୍ଲେଶଭଯାତ୍ତ୍ଯଜେତ୍।ସ କୃତ୍ଵା ରାଜସଂ ତ୍ଯାଗଂ ନୈଵ ତ୍ଯାଗଫଲଂ ଲଭେତ୍॥
duḥkham ity eva yat karma kāya-kleśha-bhayāt tyajet sa kṛitvā rājasaṁ tyāgaṁ naiva tyāga-phalaṁ labhet
अर्थजो मनुष्य, कर्म को दु:ख समझकर शारीरिक कष्ट के भय से त्याग देता है, वह पुरुष उस राजसिक त्याग को करके कदापि त्याग के फल को प्राप्त नहीं होता है।।
କାର୍ଯମିତ୍ଯେଵ ଯତ୍କର୍ମ ନିଯତଂ କ୍ରିଯତେଽର୍ଜୁନ।ସଙ୍ଗଂ ତ୍ଯକ୍ତ୍ଵା ଫଲଂ ଚୈଵ ସ ତ୍ଯାଗଃ ସାତ୍ତ୍ଵିକୋ ମତଃ॥
kāryam ity eva yat karma niyataṁ kriyate ‘rjuna saṅgaṁ tyaktvā phalaṁ chaiva sa tyāgaḥ sāttviko mataḥ
अर्थहे अर्जुन ! "कर्म करना कर्तव्य है" ऐसा समझकर जो नियत कर्म आसक्ति और फल को त्यागकर किया जाता है, वही सात्त्विक त्याग माना गया है।।
ନ ଦ୍ଵେଷ୍ଟ୍ଯକୁଶଲଂ କର୍ମ କୁଶଲେ ନାନୁଷଜ୍ଜତେ।ତ୍ଯାଗୀ ସତ୍ତ୍ଵସମାଵିଷ୍ଟୋ ମେଧାଵୀ ଛିନ୍ନସଂଶଯଃ॥
na dveṣhṭy akuśhalaṁ karma kuśhale nānuṣhajjate tyāgī sattva-samāviṣhṭo medhāvī chhinna-sanśhayaḥ
अर्थजो पुरुष अकुशल (अशुभ) कर्म से द्वेष नहीं करता और कुशल (शुभ) कर्म में आसक्त नहीं होता, वह सत्त्वगुण से सम्पन्न पुरुष संशयरहित, मेधावी (ज्ञानी) और त्यागी है।।
ନ ହି ଦେହଭୃତା ଶକ୍ଯଂ ତ୍ଯକ୍ତୁଂ କର୍ମାଣ୍ଯଶେଷତଃ।ଯସ୍ତୁ କର୍ମଫଲତ୍ଯାଗୀ ସ ତ୍ଯାଗୀତ୍ଯଭିଧୀଯତେ॥
na hi deha-bhṛitā śhakyaṁ tyaktuṁ karmāṇy aśheṣhataḥ yas tu karma-phala-tyāgī sa tyāgīty abhidhīyate
अर्थक्योंकि देहधारी पुरुष के द्वारा अशेष कर्मों का त्याग संभव नहीं है, इसलिए जो कर्मफल त्यागी है, वही पुरुष त्यागी कहा जाता है।।
ଅନିଷ୍ଟମିଷ୍ଟଂ ମିଶ୍ରଂ ଚ ତ୍ରିଵିଧଂ କର୍ମଣଃ ଫଲମ୍।ଭଵତ୍ଯତ୍ଯାଗିନାଂ ପ୍ରେତ୍ଯ ନ ତୁ ସଂନ୍ଯାସିନାଂ କ୍ଵଚିତ୍॥
aniṣhṭam iṣhṭaṁ miśhraṁ cha tri-vidhaṁ karmaṇaḥ phalam bhavaty atyāgināṁ pretya na tu sannyāsināṁ kvachit
अर्थकर्मों के शुभ, अशुभ और मिश्र ये त्रिविध फल केवल अत्यागी जनों को मरण के पश्चात् भी प्राप्त होते हैं; परन्तु संन्यासी पुरुषों को कदापि नहीं।।
ପଞ୍ଚୈତାନି ମହାବାହୋ କାରଣାନି ନିବୋଧ ମେ।ସାଂଖ୍ଯେ କୃତାନ୍ତେ ପ୍ରୋକ୍ତାନି ସିଦ୍ଧଯେ ସର୍ଵକର୍ମଣାମ୍॥
pañchaitāni mahā-bāho kāraṇāni nibodha me sānkhye kṛitānte proktāni siddhaye sarva-karmaṇām
अर्थहे महाबाहो ! समस्त कर्मों की सिद्धि के लिए ये पांच कारण सांख्य सिद्धांत में कहे गये हैं, जिनको तुम मुझसे भलीभांति जानो।।
ଅଧିଷ୍ଠାନଂ ତଥା କର୍ତା କରଣଂ ଚ ପୃଥଗ୍ଵିଧମ୍।ଵିଵିଧାଶ୍ଚ ପୃଥକ୍ଚେଷ୍ଟା ଦୈଵଂ ଚୈଵାତ୍ର ପଞ୍ଚମମ୍॥
adhiṣhṭhānaṁ tathā kartā karaṇaṁ cha pṛithag-vidham vividhāśh cha pṛithak cheṣhṭā daivaṁ chaivātra pañchamam
अर्थअधिष्ठान (शरीर), कर्ता ,विविध करण (इन्द्रियादि) ,विविध और पृथक्-पृथक् चेष्टाएं तथा पाँचवा हेतु दैव है।।
ଶରୀରଵାଙ୍ମନୋଭିର୍ଯତ୍କର୍ମ ପ୍ରାରଭତେ ନରଃ।ନ୍ଯାଯ୍ଯଂ ଵା ଵିପରୀତଂ ଵା ପଞ୍ଚୈତେ ତସ୍ଯ ହେତଵଃ॥
śharīra-vāṅ-manobhir yat karma prārabhate naraḥ nyāyyaṁ vā viparītaṁ vā pañchaite tasya hetavaḥ
अर्थमनुष्य अपने शरीर, वाणी और मन से जो कोई न्याय्य (उचित) या विपरीत (अनुचित) कर्म करता है, उसके ये पाँच कारण ही हैं।।
ତତ୍ରୈଵଂ ସତି କର୍ତାରମାତ୍ମାନଂ କେଵଲଂ ତୁ ଯଃ।ପଶ୍ଯତ୍ଯକୃତବୁଦ୍ଧିତ୍ଵାନ୍ନ ସ ପଶ୍ଯତି ଦୁର୍ମତିଃ॥
tatraivaṁ sati kartāram ātmānaṁ kevalaṁ tu yaḥ paśhyaty akṛita-buddhitvān na sa paśhyati durmatiḥ
अर्थअब इस स्थिति में जो पुरुष असंस्कृत बुद्धि होने के कारण, केवल शुद्ध आत्मा को कर्ता समझता हैं, वह दुर्मति पुरुष (यथार्थ) नहीं देखता है।।
ଯସ୍ଯ ନାହଂକୃତୋ ଭାଵୋ ବୁଦ୍ଧିର୍ଯସ୍ଯ ନ ଲିପ୍ଯତେ।ହତ୍ଵାପି ସ ଇମାଂଲ୍ଲୋକାନ୍ନ ହନ୍ତି ନ ନିବଧ୍ଯତେ॥
yasya nāhankṛito bhāvo buddhir yasya na lipyate hatvā ‘pi sa imāl lokān na hanti na nibadhyate
अर्थजिस पुरुष में अहंकार का भाव नहीं है और बुद्धि किसी (गुण दोष) से लिप्त नहीं होती, वह पुरुष इन सब लोकों को मारकर भी वास्तव में न मरता है और न (पाप से) बँधता है।।
ଜ୍ଞାନଂ ଜ୍ଞେଯଂ ପରିଜ୍ଞାତା ତ୍ରିଵିଧା କର୍ମଚୋଦନା।କରଣଂ କର୍ମ କର୍ତେତି ତ୍ରିଵିଧଃ କର୍ମସଂଗ୍ରହଃ॥
jñānaṁ jñeyaṁ parijñātā tri-vidhā karma-chodanā karaṇaṁ karma karteti tri-vidhaḥ karma-saṅgrahaḥ
अर्थज्ञान, ज्ञेय और परिज्ञाता ये त्रिविध कर्म प्रेरक हैं, और, करण, कर्म. कर्ता ये त्रिविध कर्म संग्रह हैं।।
ଜ୍ଞାନଂ କର୍ମ ଚ କର୍ତା ଚ ତ୍ରିଧୈଵ ଗୁଣଭେଦତଃ।ପ୍ରୋଚ୍ଯତେ ଗୁଣସଂଖ୍ଯାନେ ଯଥାଵଚ୍ଛୃଣୁ ତାନ୍ଯପି॥
jñānaṁ karma cha kartā cha tridhaiva guṇa-bhedataḥ prochyate guṇa-saṅkhyāne yathāvach chhṛiṇu tāny api
अर्थज्ञान, कर्म और कर्ता भी गुणों के भेद से सांख्यशास्त्र (गुणसंख्याने) में त्रिविध ही कहे गये हैं; उनको भी तुम मुझ से यथावत् श्रवण करो।।
ସର୍ଵଭୂତେଷୁ ଯେନୈକଂ ଭାଵମଵ୍ଯଯମୀକ୍ଷତେ।ଅଵିଭକ୍ତଂ ଵିଭକ୍ତେଷୁ ତଜ୍ଜ୍ଞାନଂ ଵିଦ୍ଧି ସାତ୍ତ୍ଵିକମ୍॥
sarva-bhūteṣhu yenaikaṁ bhāvam avyayam īkṣhate avibhaktaṁ vibhakteṣhu taj jñānaṁ viddhi sāttvikam
अर्थजिस ज्ञान से मनुष्य, विभक्त रूप में स्थित समस्त भूतों में एक अविभक्त और अविनाशी (अव्यय) स्वरूप को देखता है, उस ज्ञान को तुम सात्त्विक जानो।।
ପୃଥକ୍ତ୍ଵେନ ତୁ ଯଜ୍ଜ୍ଞାନଂ ନାନାଭାଵାନ୍ପୃଥଗ୍ଵିଧାନ୍।ଵେତ୍ତି ସର୍ଵେଷୁ ଭୂତେଷୁ ତଜ୍ଜ୍ଞାନଂ ଵିଦ୍ଧି ରାଜସମ୍॥
pṛithaktvena tu yaj jñānaṁ nānā-bhāvān pṛithag-vidhān vetti sarveṣhu bhūteṣhu taj jñānaṁ viddhi rājasam
अर्थजिस ज्ञान के द्वारा मनुष्य समस्त भूतों में नाना भावों को पृथक्-पृथक् जानता है, उस ज्ञान को तुम राजस जानो।।
ଯତ୍ତୁ କୃତ୍ସ୍ନଵଦେକସ୍ମିନ୍କାର୍ଯେ ସକ୍ତମହୈତୁକମ୍।ଅତତ୍ତ୍ଵାର୍ଥଵଦଲ୍ପଂ ଚ ତତ୍ତାମସମୁଦାହୃତମ୍॥
yat tu kṛitsna-vad ekasmin kārye saktam ahaitukam atattvārtha-vad alpaṁ cha tat tāmasam udāhṛitam
अर्थऔर जिस ज्ञान के द्वारा मनुष्य एक कार्य (शरीर) में ही आसक्त हो जाता है, मानो वह (कार्य ही) पूर्ण वस्तु हो तथा जो (ज्ञान) हेतुरहित (अयुक्तिक), तत्त्वार्थ से रहित तथा संकुचित (अल्प) है, वह (ज्ञान) तामस है।।
ନିଯତଂ ସଙ୍ଗରହିତମରାଗଦ୍ଵେଷତଃ କୃତମ୍।ଅଫଲପ୍ରେପ୍ସୁନା କର୍ମ ଯତ୍ତତ୍ସାତ୍ତ୍ଵିକମୁଚ୍ଯତେ॥
niyataṁ saṅga-rahitam arāga-dveṣhataḥ kṛitam aphala-prepsunā karma yat tat sāttvikam uchyate
अर्थजो कर्म (शास्त्रविधि से) नियत और संगरहित है, तथा फल को न चाहने वाले पुरुष के द्वारा बिना किसी राग द्वेष के किया गया है, वह (कर्म) सात्त्विक कहा जाता है।।
ଯତ୍ତୁ କାମେପ୍ସୁନା କର୍ମ ସାହଙ୍କାରେଣ ଵା ପୁନଃ।କ୍ରିଯତେ ବହୁଲାଯାସଂ ତଦ୍ରାଜସମୁଦାହୃତମ୍॥
yat tu kāmepsunā karma sāhankāreṇa vā punaḥ kriyate bahulāyāsaṁ tad rājasam udāhṛitam
अर्थऔर जो कर्म बहुत परिश्रम से युक्त है तथा फल की कामना वाले, अहंकारयुक्त पुरुष के द्वारा किया जाता है, वह कर्म राजस कहा गया है।।
ଅନୁବନ୍ଧଂ କ୍ଷଯଂ ହିଂସାମନପେକ୍ଷ୍ଯ ଚ ପୌରୁଷମ୍।ମୋହାଦାରଭ୍ଯତେ କର୍ମ ଯତ୍ତତ୍ତାମସମୁଚ୍ଯତେ॥
anubandhaṁ kṣhayaṁ hinsām anapekṣhya cha pauruṣham mohād ārabhyate karma yat tat tāmasam uchyate
अर्थजो कर्म परिणाम, हानि, हिंसा और सार्मथ्य (पौरुषम्) का विचार न करके केवल मोहवश आरम्भ किया जाता है, वह कर्म तामस कहलाता है।।
ମୁକ୍ତସଙ୍ଗୋଽନହଂଵାଦୀ ଧୃତ୍ଯୁତ୍ସାହସମନ୍ଵିତଃ।ସିଦ୍ଧ୍ଯସିଦ୍ଧ୍ଯୋର୍ନିର୍ଵିକାରଃ କର୍ତା ସାତ୍ତ୍ଵିକ ଉଚ୍ଯତେ॥
mukta-saṅgo ‘nahaṁ-vādī dhṛity-utsāha-samanvitaḥ siddhy-asiddhyor nirvikāraḥ kartā sāttvika uchyate
अर्थजो कर्ता संगरहित, अहंमन्यता से रहित, धैर्य और उत्साह से युक्त एवं कार्य की सिद्धि (सफलता) और असिद्धि (विफलता) में निर्विकार रहता है, वह कर्ता सात्त्विक कहा जाता है।।
ରାଗୀ କର୍ମଫଲପ୍ରେପ୍ସୁର୍ଲୁବ୍ଧୋ ହିଂସାତ୍ମକୋଽଶୁଚିଃ।ହର୍ଷଶୋକାନ୍ଵିତଃ କର୍ତା ରାଜସଃ ପରିକୀର୍ତିତଃ॥
rāgī karma-phala-prepsur lubdho hinsātmako ‘śhuchiḥ harṣha-śhokānvitaḥ kartā rājasaḥ parikīrtitaḥ
अर्थरागी, कर्मफल का इच्छुक, लोभी, हिंसक स्वभाव वाला, अशुद्ध और हर्षशोक से युक्त कर्ता राजस कहलाता है।।
ଅଯୁକ୍ତଃ ପ୍ରାକୃତଃ ସ୍ତବ୍ଧଃ ଶଠୋ ନୈଷ୍କୃତିକୋଽଲସଃ।ଵିଷାଦୀ ଦୀର୍ଘସୂତ୍ରୀ ଚ କର୍ତା ତାମସ ଉଚ୍ଯତେ॥
ayuktaḥ prākṛitaḥ stabdhaḥ śhaṭho naiṣhkṛitiko ‘lasaḥ viṣhādī dīrgha-sūtrī cha kartā tāmasa uchyate
अर्थअयुक्त, प्राकृत, स्तब्ध, शठ, नैष्कृतिक, आलसी, विषादी और दीर्घसूत्री कर्ता तामस कहा जाता है।।
ବୁଦ୍ଧେର୍ଭେଦଂ ଧୃତେଶ୍ଚୈଵ ଗୁଣତସ୍ତ୍ରିଵିଧଂ ଶ୍ରୃଣୁ।ପ୍ରୋଚ୍ଯମାନମଶେଷେଣ ପୃଥକ୍ତ୍ଵେନ ଧନଞ୍ଜଯ॥
buddher bhedaṁ dhṛiteśh chaiva guṇatas tri-vidhaṁ śhṛiṇu prochyamānam aśheṣheṇa pṛithaktvena dhanañjaya
अर्थहे धनंजय ! मेरे द्वारा अशेषत: और पृथकत: कहे जाने वाले, गुणों के कारण उत्पन्न हुए बुद्धि और धृति के त्रिविध भेद को सुनो।।
ପ୍ରଵୃତ୍ତିଂ ଚ ନିଵୃତ୍ତିଂ ଚ କାର୍ଯାକାର୍ଯେ ଭଯାଭଯେ।ବନ୍ଧଂ ମୋକ୍ଷଂ ଚ ଯା ଵେତ୍ତି ବୁଦ୍ଧିଃ ସା ପାର୍ଥ ସାତ୍ତ୍ଵିକୀ॥
pravṛittiṁ cha nivṛittiṁ cha kāryākārye bhayābhaye bandhaṁ mokṣhaṁ cha yā vetti buddhiḥ sā pārtha sāttvikī
अर्थहे पार्थ ! जो बुद्धि प्रवृत्ति और निवृत्ति, कार्य और अकार्य, भय और अभय तथा बन्ध और मोक्ष को तत्त्वत जानती है, वह बुद्धि सात्विकी है।।
ଯଯା ଧର୍ମମଧର୍ମଂ ଚ କାର୍ଯଂ ଚାକାର୍ଯମେଵ ଚ।ଅଯଥାଵତ୍ପ୍ରଜାନାତି ବୁଦ୍ଧିଃ ସା ପାର୍ଥ ରାଜସୀ॥
yayā dharmam adharmaṁ cha kāryaṁ chākāryam eva cha ayathāvat prajānāti buddhiḥ sā pārtha rājasī
अर्थहे पार्थ ! जिस बुद्धि के द्वारा मनुष्य धर्म और अधर्म को तथा कर्तव्य और अकर्तव्य को यथावत् नहीं जानता है, वह बुद्धि राजसी है।।
ଅଧର୍ମଂ ଧର୍ମମିତି ଯା ମନ୍ଯତେ ତମସାଽଽଵୃତା।ସର୍ଵାର୍ଥାନ୍ଵିପରୀତାଂଶ୍ଚ ବୁଦ୍ଧିଃ ସା ପାର୍ଥ ତାମସୀ॥
adharmaṁ dharmam iti yā manyate tamasāvṛitā sarvārthān viparītānśh cha buddhiḥ sā pārtha tāmasī
अर्थहे पार्थ ! तमस् (अज्ञान अन्ध:कार) से आवृत जो बुद्धि अधर्म को ही धर्म मानती है और सभी पदार्थों को विपरीत रूप से जानती है, वह बुद्धि तामसी है।।
ଧୃତ୍ଯା ଯଯା ଧାରଯତେ ମନଃପ୍ରାଣେନ୍ଦ୍ରିଯକ୍ରିଯାଃ।ଯୋଗେନାଵ୍ଯଭିଚାରିଣ୍ଯା ଧୃତିଃ ସା ପାର୍ଥ ସାତ୍ତ୍ଵିକୀ॥
dhṛityā yayā dhārayate manaḥ-prāṇendriya-kriyāḥ yogenāvyabhichāriṇyā dhṛitiḥ sā pārtha sāttvikī
अर्थसात्त्विकी है।।
ଯଯା ତୁ ଧର୍ମକାମାର୍ଥାନ୍ ଧୃତ୍ଯା ଧାରଯତେଽର୍ଜୁନ।ପ୍ରସଙ୍ଗେନ ଫଲାକାଙ୍କ୍ଷୀ ଧୃତିଃ ସା ପାର୍ଥ ରାଜସୀ॥
yayā tu dharma-kāmārthān dhṛityā dhārayate ‘rjuna prasaṅgena phalākāṅkṣhī dhṛitiḥ sā pārtha rājasī
अर्थहे पृथापुत्र अर्जुन ! कर्मफल का इच्छुक पुरुष अति आसक्ति (प्रसंग) से जिस धृति के द्वारा धर्म, अर्थ और काम (इन तीन पुरुषार्थों) को धारण करता है, वह धृति राजसी है।।
ଯଯା ସ୍ଵପ୍ନଂ ଭଯଂ ଶୋକଂ ଵିଷାଦଂ ମଦମେଵ ଚ।ନ ଵିମୁଞ୍ଚତି ଦୁର୍ମେଧା ଧୃତିଃ ସା ପାର୍ଥ ତାମସୀ॥
yayā svapnaṁ bhayaṁ śhokaṁ viṣhādaṁ madam eva cha na vimuñchati durmedhā dhṛitiḥ sā pārtha tāmasī
अर्थहो पार्थ ! दुर्बुद्धि पुरुष जिस धारणा के द्वारा, स्वप्न, भय, शोक, विषाद और मद को नहीं त्यागता है, वह धृति तामसी है।।
ସୁଖଂ ତ୍ଵିଦାନୀଂ ତ୍ରିଵିଧଂ ଶ୍ରୃଣୁ ମେ ଭରତର୍ଷଭ।ଅଭ୍ଯାସାଦ୍ରମତେ ଯତ୍ର ଦୁଃଖାନ୍ତଂ ଚ ନିଗଚ୍ଛତି॥
sukhaṁ tv idānīṁ tri-vidhaṁ śhṛiṇu me bharatarṣhabha abhyāsād ramate yatra duḥkhāntaṁ cha nigachchhati yat tad agre viṣham iva pariṇāme ‘mṛitopamam tat sukhaṁ sāttvikaṁ proktam ātma-buddhi-prasāda-jam
अर्थहे भरतश्रेष्ठ ! अब तुम त्रिविध सुख को मुझसे सुनो, जिसमें (साधक पुरुष) अभ्यास से रमता है और दु:खों के अन्त को प्राप्त होता है (जहाँ उसके दु:खों का अन्त हो जाता है।)।।
ଯତ୍ତଦଗ୍ରେ ଵିଷମିଵ ପରିଣାମେଽମୃତୋପମମ୍।ତତ୍ସୁଖଂ ସାତ୍ତ୍ଵିକଂ ପ୍ରୋକ୍ତମାତ୍ମବୁଦ୍ଧିପ୍ରସାଦଜମ୍॥
yat tad agre viṣam iva pariṇāme 'mṛtopamam tat sukhaṁ sāttvikaṁ proktam ātma-buddhi-prasāda-jam
अर्थजो सुख प्रथम (प्रारम्भ में) विष के समान (भासता) है, परन्तु परिणाम में अमृत के समान है, वह आत्मबुद्धि के प्रसाद से उत्पन्न सुख सात्त्विक कहा गया है।।
ଵିଷଯେନ୍ଦ୍ରିଯସଂଯୋଗାଦ୍ଯତ୍ତଦଗ୍ରେଽମୃତୋପମମ୍।ପରିଣାମେ ଵିଷମିଵ ତତ୍ସୁଖଂ ରାଜସଂ ସ୍ମୃତମ୍॥
viṣhayendriya-sanyogād yat tad agre ’mṛitopamam pariṇāme viṣham iva tat sukhaṁ rājasaṁ smṛitam
अर्थजो सुख विषयों और इन्द्रियों के संयोग से उत्पन्न होता है, वह प्रथम तो अमृत के समान, परन्तु परिणाम में विष तुल्य होता है, वह सुख राजस कहा गया है।।
ଯଦଗ୍ରେ ଚାନୁବନ୍ଧେ ଚ ସୁଖଂ ମୋହନମାତ୍ମନଃ।ନିଦ୍ରାଲସ୍ଯପ୍ରମାଦୋତ୍ଥଂ ତତ୍ତାମସମୁଦାହୃତମ୍॥
yad agre chānubandhe cha sukhaṁ mohanam ātmanaḥ nidrālasya-pramādotthaṁ tat tāmasam udāhṛitam
अर्थजो सुख प्रारम्भ में और परिणाम (अनुबन्ध) में भी आत्मा (मनुष्य) को मोहित करने वाला होता है, वह निद्रा, आलस्य और प्रमाद से उत्पन्न सुख तामस कहा जाता है।।
ନ ତଦସ୍ତି ପୃଥିଵ୍ଯାଂ ଵା ଦିଵି ଦେଵେଷୁ ଵା ପୁନଃ।ସତ୍ତ୍ଵଂ ପ୍ରକୃତିଜୈର୍ମୁକ୍ତଂ ଯଦେଭିଃ ସ୍ଯାତ୍ିତ୍ରଭିର୍ଗୁଣୈଃ॥
na tad asti pṛithivyāṁ vā divi deveṣhu vā punaḥ sattvaṁ prakṛiti-jair muktaṁ yad ebhiḥ syāt tribhir guṇaiḥ
अर्थपृथ्वी पर अथवा स्वर्ग के देवताओं में ऐसा कोई प्राणी (सत्त्वं अर्थात् विद्यमान वस्तु) नहीं है जो प्रकृति से उत्पन्न इन तीन गुणों से मुक्त (रहित) हो।।
ବ୍ରାହ୍ମଣକ୍ଷତ୍ରିଯଵିଶାଂ ଶୂଦ୍ରାଣାଂ ଚ ପରଂତପ।କର୍ମାଣି ପ୍ରଵିଭକ୍ତାନି ସ୍ଵଭାଵପ୍ରଭଵୈର୍ଗୁଣୈଃ॥
brāhmaṇa-kṣhatriya-viśhāṁ śhūdrāṇāṁ cha parantapa karmāṇi pravibhaktāni svabhāva-prabhavair guṇaiḥ
अर्थहे परन्तप! ब्राह्मणों, क्षत्रियों, वैश्यों और शूद्रों के कर्म, स्वभाव से उत्पन्न गुणों के अनुसार विभक्त किये गये हैं।।
ଶମୋ ଦମସ୍ତପଃ ଶୌଚଂ କ୍ଷାନ୍ତିରାର୍ଜଵମେଵ ଚ।ଜ୍ଞାନଂ ଵିଜ୍ଞାନମାସ୍ତିକ୍ଯଂ ବ୍ରହ୍ମକର୍ମ ସ୍ଵଭାଵଜମ୍॥
śhamo damas tapaḥ śhauchaṁ kṣhāntir ārjavam eva cha jñānaṁ vijñānam āstikyaṁ brahma-karma svabhāva-jam
अर्थशम, दम, तप, शौच, क्षान्ति, आर्जव, ज्ञान, विज्ञान और आस्तिक्य - ये ब्राह्मण के स्वाभाविक कर्म हैं।।
ଶୌର୍ଯଂ ତେଜୋ ଧୃତିର୍ଦାକ୍ଷ୍ଯଂ ଯୁଦ୍ଧେ ଚାପ୍ଯପଲାଯନମ୍।ଦାନମୀଶ୍ଵରଭାଵଶ୍ଚ କ୍ଷାତ୍ରଂ କର୍ମ ସ୍ଵଭାଵଜମ୍॥
śhauryaṁ tejo dhṛitir dākṣhyaṁ yuddhe chāpy apalāyanam dānam īśhvara-bhāvaśh cha kṣhātraṁ karma svabhāva-jam
अर्थशौर्य, तेज, धृति, दाक्ष्य (दक्षता), युद्ध से पलायन न करना, दान और ईश्वर भाव (स्वामी भाव) - ये सब क्षत्रिय के स्वाभाविक कर्म हैं।।
କୃଷିଗୌରକ୍ଷ୍ଯଵାଣିଜ୍ଯଂ ଵୈଶ୍ଯକର୍ମ ସ୍ଵଭାଵଜମ୍।ପରିଚର୍ଯାତ୍ମକଂ କର୍ମ ଶୂଦ୍ରସ୍ଯାପି ସ୍ଵଭାଵଜମ୍॥
kṛiṣhi-gau-rakṣhya-vāṇijyaṁ vaiśhya-karma svabhāva-jam paricharyātmakaṁ karma śhūdrasyāpi svabhāva-jam
अर्थकृषि, गौपालन तथा वाणिज्य - ये वैश्य के स्वाभाविक कर्म हैं, और शूद्र का स्वाभाविक कर्म है परिचर्या अर्थात् सेवा करना।।
ସ୍ଵେ ସ୍ଵେ କର୍ମଣ୍ଯଭିରତଃ ସଂସିଦ୍ଧିଂ ଲଭତେ ନରଃ।ସ୍ଵକର୍ମନିରତଃ ସିଦ୍ଧିଂ ଯଥା ଵିନ୍ଦତି ତଚ୍ଛୃଣୁ॥
sve sve karmaṇy abhirataḥ sansiddhiṁ labhate naraḥ sva-karma-nirataḥ siddhiṁ yathā vindati tach chhṛiṇu
अर्थअपने-अपने स्वाभाविक कर्म में अभिरत मनुष्य संसिद्धि को प्राप्त कर लेता है। स्वकर्म में रत मनुष्य किस प्रकार सिद्धि प्राप्त करता है, उसे तुम सुनो।।
ଯତଃ ପ୍ରଵୃତ୍ତିର୍ଭୂତାନାଂ ଯେନ ସର୍ଵମିଦଂ ତତମ୍।ସ୍ଵକର୍ମଣା ତମଭ୍ଯର୍ଚ୍ଯ ସିଦ୍ଧିଂ ଵିନ୍ଦତି ମାନଵଃ॥
yataḥ pravṛittir bhūtānāṁ yena sarvam idaṁ tatam sva-karmaṇā tam abhyarchya siddhiṁ vindati mānavaḥ
अर्थजिस (परमात्मा) से भूतमात्र की प्रवृत्ति अर्थात् उत्पत्ति हुई है और जिससे यह सम्पूर्ण जगत् व्याप्त है, उस (परमात्मा) की स्वकर्म द्वारा पूजा करके मनुष्य सिद्धि को प्राप्त होता है।।
ଶ୍ରେଯାନ୍ସ୍ଵଧର୍ମୋ ଵିଗୁଣଃ ପରଧର୍ମାତ୍ସ୍ଵନୁଷ୍ଠିତାତ୍।ସ୍ଵଭାଵନିଯତଂ କର୍ମ କୁର୍ଵନ୍ନାପ୍ନୋତି କିଲ୍ବିଷମ୍॥
śhreyān swa-dharmo viguṇaḥ para-dharmāt sv-anuṣhṭhitāt svabhāva-niyataṁ karma kurvan nāpnoti kilbiṣham
अर्थसम्यक् अनुष्ठित परधर्म की अपेक्षा गुणरहित स्वधर्म श्रेष्ठ है। (क्योंकि) स्वभाव से नियत किये गये कर्म को करते हुए मनुष्य पाप को नहीं प्राप्त करता।।
ସହଜଂ କର୍ମ କୌନ୍ତେଯ ସଦୋଷମପି ନ ତ୍ଯଜେତ୍।ସର୍ଵାରମ୍ଭା ହି ଦୋଷେଣ ଧୂମେନାଗ୍ନିରିଵାଵୃତାଃ॥
saha-jaṁ karma kaunteya sa-doṣham api na tyajet sarvārambhā hi doṣheṇa dhūmenāgnir ivāvṛitāḥ
अर्थहे कौन्तेय ! दोषयुक्त होने पर भी सहज कर्म को नहीं त्यागना चाहिए; क्योंकि सभी कर्म दोष से आवृत होते है, जैसे धुयें से अग्नि।।
ଅସକ୍ତବୁଦ୍ଧିଃ ସର୍ଵତ୍ର ଜିତାତ୍ମା ଵିଗତସ୍ପୃହଃ।ନୈଷ୍କର୍ମ୍ଯସିଦ୍ଧିଂ ପରମାଂ ସଂନ୍ଯାସେନାଧିଗଚ୍ଛତି॥
asakta-buddhiḥ sarvatra jitātmā vigata-spṛihaḥ naiṣhkarmya-siddhiṁ paramāṁ sannyāsenādhigachchhati
अर्थसर्वत्र आसक्ति रहित बुद्धि वाला वह पुरुष जो स्पृहारहित तथा जितात्मा है, संन्यास के द्वारा परम नैर्ष्कम्य सिद्धि को प्राप्त होता है।।
ସିଦ୍ଧିଂ ପ୍ରାପ୍ତୋ ଯଥା ବ୍ରହ୍ମ ତଥାପ୍ନୋତି ନିବୋଧ ମେ।ସମାସେନୈଵ କୌନ୍ତେଯ ନିଷ୍ଠା ଜ୍ଞାନସ୍ଯ ଯା ପରା॥
siddhiṁ prāpto yathā brahma tathāpnoti nibodha me samāsenaiva kaunteya niṣhṭhā jñānasya yā parā
अर्थसिद्धि को प्राप्त पुरुष किस प्रकार ब्रह्म को प्राप्त होता है, तथा ज्ञान की परा निष्ठा को भी तुम मुझसे संक्षेप में जानो।।
ବୁଦ୍ଧ୍ଯା ଵିଶୁଦ୍ଧଯା ଯୁକ୍ତୋ ଧୃତ୍ଯାଽଽତ୍ମାନଂ ନିଯମ୍ଯ ଚ।ଶବ୍ଦାଦୀନ୍ ଵିଷଯାଂସ୍ତ୍ଯକ୍ତ୍ଵା ରାଗଦ୍ଵେଷୌ ଵ୍ଯୁଦସ୍ଯ ଚ॥
buddhyā viśhuddhayā yukto dhṛityātmānaṁ niyamya cha śhabdādīn viṣhayāns tyaktvā rāga-dveṣhau vyudasya cha
अर्थविशुद्ध बुद्धि से युक्त, धृति से आत्मसंयम कर, शब्दादि विषयों को त्याग कर और राग-द्वेष का परित्याग कर....৷৷৷৷।।
ଵିଵିକ୍ତସେଵୀ ଲଘ୍ଵାଶୀ ଯତଵାକ୍କାଯମାନସଃ।ଧ୍ଯାନଯୋଗପରୋ ନିତ୍ଯଂ ଵୈରାଗ୍ଯଂ ସମୁପାଶ୍ରିତଃ॥
vivikta-sevī laghv-āśhī yata-vāk-kāya-mānasaḥ dhyāna-yoga-paro nityaṁ vairāgyaṁ samupāśhritaḥ
अर्थविविक्त सेवी, लघ्वाशी (मिताहारी) जिसने अपने शरीर, वाणी और मन को संयत किया है, ध्यानयोग के अभ्यास में सदैव तत्पर तथा वैराग्य पर समाश्रित।।
ଅହଙ୍କାରଂ ବଲଂ ଦର୍ପଂ କାମଂ କ୍ରୋଧଂ ପରିଗ୍ରହମ୍।ଵିମୁଚ୍ଯ ନିର୍ମମଃ ଶାନ୍ତୋ ବ୍ରହ୍ମଭୂଯାଯ କଲ୍ପତେ॥
ahankāraṁ balaṁ darpaṁ kāmaṁ krodhaṁ parigraham vimuchya nirmamaḥ śhānto brahma-bhūyāya kalpate
अर्थअहंकार, बल, दर्प, काम, क्रोध और परिग्रह को त्याग कर ममत्वभाव से रहित और शान्त पुरुष ब्रह्म प्राप्ति के योग्य बन जाता है।।
ବ୍ରହ୍ମଭୂତଃ ପ୍ରସନ୍ନାତ୍ମା ନ ଶୋଚତି ନ କାଙ୍କ୍ଷତି।ସମଃ ସର୍ଵେଷୁ ଭୂତେଷୁ ମଦ୍ଭକ୍ତିଂ ଲଭତେ ପରାମ୍॥
brahma-bhūtaḥ prasannātmā na śhochati na kāṅkṣhati samaḥ sarveṣhu bhūteṣhu mad-bhaktiṁ labhate parām
अर्थब्रह्मभूत (जो साधक ब्रह्म बन गया है), प्रसन्न मन वाला पुरुष न इच्छा करता है और न शोक, समस्त भूतों के प्रति सम होकर वह मेरी परा भक्ति को प्राप्त करता है।।
ଭକ୍ତ୍ଯା ମାମଭିଜାନାତି ଯାଵାନ୍ଯଶ୍ଚାସ୍ମି ତତ୍ତ୍ଵତଃ।ତତୋ ମାଂ ତତ୍ତ୍ଵତୋ ଜ୍ଞାତ୍ଵା ଵିଶତେ ତଦନନ୍ତରମ୍॥
bhaktyā mām abhijānāti yāvān yaśh chāsmi tattvataḥ tato māṁ tattvato jñātvā viśhate tad-anantaram
अर्थ(उस परा) भक्ति के द्वारा मुझे वह तत्त्वत: जानता है कि मैं कितना (व्यापक) हूँ तथा मैं क्या हूँ। (इस प्रकार) तत्त्वत: जानने के पश्चात् तत्काल ही वह मुझमें प्रवेश कर जाता है, अर्थात् मत्स्वरूप बन जाता है।।
ସର୍ଵକର୍ମାଣ୍ଯପି ସଦା କୁର୍ଵାଣୋ ମଦ୍ଵ୍ଯପାଶ୍ରଯଃ।ମତ୍ପ୍ରସାଦାଦଵାପ୍ନୋତି ଶାଶ୍ଵତଂ ପଦମଵ୍ଯଯମ୍॥
sarva-karmāṇy api sadā kurvāṇo mad-vyapāśhrayaḥ mat-prasādād avāpnoti śhāśhvataṁ padam avyayam
अर्थजो पुरुष मदाश्रित होकर सदैव समस्त कर्मों को करता है, वह मेरे प्रसाद (अनुग्रह) से शाश्वत, अव्यय पद को प्राप्त कर लेता है।।
ଚେତସା ସର୍ଵକର୍ମାଣି ମଯି ସଂନ୍ଯସ୍ଯ ମତ୍ପରଃ।ବୁଦ୍ଧିଯୋଗମୁପାଶ୍ରିତ୍ଯ ମଚ୍ଚିତ୍ତଃ ସତତଂ ଭଵ॥
chetasā sarva-karmāṇi mayi sannyasya mat-paraḥ buddhi-yogam upāśhritya mach-chittaḥ satataṁ bhava
अर्थमन से समस्त कर्मों का संन्यास मुझमें करके मत्परायण होकर बुद्धियोग का आश्रय लेकर तुम सतत मच्चित्त बनो।।
ମଚ୍ଚିତ୍ତଃ ସର୍ଵଦୁର୍ଗାଣି ମତ୍ପ୍ରସାଦାତ୍ତରିଷ୍ଯସି।ଅଥ ଚେତ୍ତ୍ଵମହଙ୍କାରାନ୍ନ ଶ୍ରୋଷ୍ଯସି ଵିନଙ୍କ୍ଷ୍ଯସି॥
mach-chittaḥ sarva-durgāṇi mat-prasādāt tariṣhyasi atha chet tvam ahankārān na śhroṣhyasi vinaṅkṣhyasi
अर्थमच्चित्त होकर तुम मेरी कृपा से समस्त कठिनाइयों (सर्वदुर्गाणि) को पार कर जाओगे; और यदि अहंकारवश (इस उपदेश को) नहीं सुनोगे, तो तुम नष्ट हो जाओगे।।
ଯଦହଙ୍କାରମାଶ୍ରିତ୍ଯ ନ ଯୋତ୍ସ୍ଯ ଇତି ମନ୍ଯସେ।ମିଥ୍ଯୈଷ ଵ୍ଯଵସାଯସ୍ତେ ପ୍ରକୃତିସ୍ତ୍ଵାଂ ନିଯୋକ୍ଷ୍ଯତି॥
yad ahankāram āśhritya na yotsya iti manyase mithyaiṣha vyavasāyas te prakṛitis tvāṁ niyokṣhyati
अर्थऔर अहंकारवश तुम जो यह सोच रहे हो, "मैं युद्ध नहीं करूंगा", यह तुम्हारा निश्चय मिथ्या है, (क्योंकि) प्रकृति (तुम्हारा स्वभाव) ही तुम्हें (बलात् कर्म में) प्रवृत्त करेगी।।
ସ୍ଵଭାଵଜେନ କୌନ୍ତେଯ ନିବଦ୍ଧଃ ସ୍ଵେନ କର୍ମଣା।କର୍ତୁଂ ନେଚ୍ଛସି ଯନ୍ମୋହାତ୍କରିଷ୍ଯସ୍ଯଵଶୋଽପି ତତ୍॥
swbhāva-jena kaunteya nibaddhaḥ svena karmaṇā kartuṁ nechchhasi yan mohāt kariṣhyasy avaśho ’pi tat
अर्थहे कौन्तेय ! तुम अपने स्वाभाविक कर्मों से बंधे हो, (अत:) मोहवशात् जिस कर्म को तुम करना नहीं चाहते हो, वही तुम विवश होकर करोगे।।
ଈଶ୍ଵରଃ ସର୍ଵଭୂତାନାଂ ହୃଦ୍ଦେଶେଽର୍ଜୁନ ତିଷ୍ଠତି।ଭ୍ରାମଯନ୍ସର୍ଵଭୂତାନି ଯନ୍ତ୍ରାରୂଢାନି ମାଯଯା॥
īśhvaraḥ sarva-bhūtānāṁ hṛid-deśhe ‘rjuna tiṣhṭhati bhrāmayan sarva-bhūtāni yantrārūḍhāni māyayā
अर्थहे अर्जुन (मानों किसी) यन्त्र पर आरूढ़ समस्त भूतों को ईश्वर अपनी माया से घुमाता हुआ (भ्रामयन्) भूतमात्र के हृदय में स्थित रहता है।।
ତମେଵ ଶରଣଂ ଗଚ୍ଛ ସର୍ଵଭାଵେନ ଭାରତ।ତତ୍ପ୍ରସାଦାତ୍ପରାଂ ଶାନ୍ତିଂ ସ୍ଥାନଂ ପ୍ରାପ୍ସ୍ଯସି ଶାଶ୍ଵତମ୍॥
tam eva śharaṇaṁ gachchha sarva-bhāvena bhārata tat-prasādāt parāṁ śhāntiṁ sthānaṁ prāpsyasi śhāśhvatam
अर्थहे भारत ! तुम सम्पूर्ण भाव से उसी (ईश्वर) की शरण में जाओ। उसके प्रसाद से तुम परम शान्ति और शाश्वत स्थान को प्राप्त करोगे।।
ଇତି ତେ ଜ୍ଞାନମାଖ୍ଯାତଂ ଗୁହ୍ଯାଦ୍ଗୁହ୍ଯତରଂ ମଯା।ଵିମୃଶ୍ଯୈତଦଶେଷେଣ ଯଥେଚ୍ଛସି ତଥା କୁରୁ॥
iti te jñānam ākhyātaṁ guhyād guhyataraṁ mayā vimṛiśhyaitad aśheṣheṇa yathechchhasi tathā kuru
अर्थइस प्रकार समस्त गोपनीयों से अधिक गुह्य ज्ञान मैंने तुमसे कहा; इस पर पूर्ण विचार (विमृश्य) करने के पश्चात् तुम्हारी जैसी इच्छा हो, वैसा तुम करो।।
ସର୍ଵଗୁହ୍ଯତମଂ ଭୂଯଃ ଶ୍ରୃଣୁ ମେ ପରମଂ ଵଚଃ।ଇଷ୍ଟୋଽସି ମେ ଦୃଢମିତି ତତୋ ଵକ୍ଷ୍ଯାମି ତେ ହିତମ୍॥
sarva-guhyatamaṁ bhūyaḥ śhṛiṇu me paramaṁ vachaḥ iṣhṭo ‘si me dṛiḍham iti tato vakṣhyāmi te hitam
अर्थपुन: एक बार तुम मुझसे समस्त गुह्यों में गुह्यतम परम वचन (उपदेश) को सुनो। तुम मुझे अतिशय प्रिय हो, इसलिए मैं तुम्हें तुम्हारे हित की बात कहूंगा।।
ମନ୍ମନା ଭଵ ମଦ୍ଭକ୍ତୋ ମଦ୍ଯାଜୀ ମାଂ ନମସ୍କୁରୁ।ମାମେଵୈଷ୍ଯସି ସତ୍ଯଂ ତେ ପ୍ରତିଜାନେ ପ୍ରିଯୋଽସି ମେ॥
man-manā bhava mad-bhakto mad-yājī māṁ namaskuru mām evaiṣhyasi satyaṁ te pratijāne priyo ‘si me
अर्थतुम मच्चित, मद्भक्त और मेरे पूजक (मद्याजी) बनो और मुझे नमस्कार करो; (इस प्रकार) तुम मुझे ही प्राप्त होगे; यह मैं तुम्हे सत्य वचन देता हूँ,(क्योंकि) तुम मेरे प्रिय हो।।
ସର୍ଵଧର୍ମାନ୍ପରିତ୍ଯଜ୍ଯ ମାମେକଂ ଶରଣଂ ଵ୍ରଜ।ଅହଂ ତ୍ଵା ସର୍ଵପାପେଭ୍ଯୋ ମୋକ୍ଷଯିଷ୍ଯାମି ମା ଶୁଚଃ॥
sarva-dharmān parityajya mām ekaṁ śharaṇaṁ vraja ahaṁ tvāṁ sarva-pāpebhyo mokṣhayiṣhyāmi mā śhuchaḥ
अर्थसब धर्मों का परित्याग करके तुम एक मेरी ही शरण में आओ, मैं तुम्हें समस्त पापों से मुक्त कर दूँगा, तुम शोक मत करो।।
ଇଦଂ ତେ ନାତପସ୍କାଯ ନାଭକ୍ତାଯ କଦାଚନ।ନ ଚାଶୁଶ୍ରୂଷଵେ ଵାଚ୍ଯଂ ନ ଚ ମାଂ ଯୋଽଭ୍ଯସୂଯତି॥
idaṁ te nātapaskyāya nābhaktāya kadāchana na chāśhuśhruṣhave vāchyaṁ na cha māṁ yo ‘bhyasūtayi
अर्थयह ज्ञान ऐसे पुरुष से नहीं कहना चाहिए, जो अतपस्क (तपरहित) है, और न उसे जो अभक्त है; उसे भी नहीं जो अशुश्रुषु (सेवा में अतत्पर) है और उस पुरुष से भी नहीं कहना चाहिए, जो मुझ (ईश्वर) से असूया करता है, अर्थात् मुझ में दोष देखता है।।
ଯ ଇମଂ ପରମଂ ଗୁହ୍ଯଂ ମଦ୍ଭକ୍ତେଷ୍ଵଭିଧାସ୍ଯତି।ଭକ୍ିତଂ ମଯି ପରାଂ କୃତ୍ଵା ମାମେଵୈଷ୍ଯତ୍ଯସଂଶଯଃ॥
ya idaṁ paramaṁ guhyaṁ mad-bhakteṣhv abhidhāsyati bhaktiṁ mayi parāṁ kṛitvā mām evaiṣhyaty asanśhayaḥ
अर्थजो पुरुष मुझसे परम प्रेम (परा भक्ति) करके इस परम गुह्य ज्ञान का उपदेश मेरे भक्तों को देता है, वह नि:सन्देह मुझे ही प्राप्त होता है।।
ନ ଚ ତସ୍ମାନ୍ମନୁଷ୍ଯେଷୁ କଶ୍ିଚନ୍ମେ ପ୍ରିଯକୃତ୍ତମଃ।ଭଵିତା ନ ଚ ମେ ତସ୍ମାଦନ୍ଯଃ ପ୍ରିଯତରୋ ଭୁଵି॥
na cha tasmān manuṣhyeṣhu kaśhchin me priya-kṛittamaḥ bhavitā na cha me tasmād anyaḥ priyataro bhuvi
अर्थन तो उससे बढ़कर मेरा अतिशय प्रिय कार्य करने वाला मनुष्यों में कोई है और न उससे बढ़कर मेरा प्रिय इस पृथ्वी पर दूसरा कोई होगा।।
ଅଧ୍ଯେଷ୍ଯତେ ଚ ଯ ଇମଂ ଧର୍ମ୍ଯଂ ସଂଵାଦମାଵଯୋଃ।ଜ୍ଞାନଯଜ୍ଞେନ ତେନାହମିଷ୍ଟଃ ସ୍ଯାମିତି ମେ ମତିଃ॥
adhyeṣhyate cha ya imaṁ dharmyaṁ saṁvādam āvayoḥ jñāna-yajñena tenāham iṣhṭaḥ syām iti me matiḥ
अर्थजो पुरुष, हम दोनों के इस धर्ममय संवाद का पठन करेगा, उसके द्वारा मैं ज्ञानयज्ञ से पूजित होऊँगा - ऐसा मेरा मत है।।
ଶ୍ରଦ୍ଧାଵାନନସୂଯଶ୍ଚ ଶ୍ରୃଣୁଯାଦପି ଯୋ ନରଃ।ସୋଽପି ମୁକ୍ତଃ ଶୁଭାଂଲ୍ଲୋକାନ୍ପ୍ରାପ୍ନୁଯାତ୍ପୁଣ୍ଯକର୍ମଣାମ୍॥
śhraddhāvān anasūyaśh cha śhṛiṇuyād api yo naraḥ so ‘pi muktaḥ śhubhāl lokān prāpnuyāt puṇya-karmaṇām
अर्थतथा जो श्रद्धावान् और अनसुयु (दोषदृष्टि रहित) पुरुष इसका श्रवणमात्र भी करेगा, वह भी (पापों से) मुक्त होकर पुण्यकर्मियों के शुभ (श्रेष्ठ) लोकों को प्राप्त कर लेगा।।
କଚ୍ଚିଦେତଚ୍ଛ୍ରୁତଂ ପାର୍ଥ ତ୍ଵଯୈକାଗ୍ରେଣ ଚେତସା।କଚ୍ଚିଦଜ୍ଞାନସଂମୋହଃ ପ୍ରନଷ୍ଟସ୍ତେ ଧନଞ୍ଜଯ॥
kachchid etach chhrutaṁ pārtha tvayaikāgreṇa chetasā kachchid ajñāna-sammohaḥ pranaṣhṭas te dhanañjaya
अर्थहे पार्थ ! क्या इसे (मेरे उपदेश को) तुमने एकाग्रचित्त होकर श्रवण किया ? और हे धनञ्जय ! क्या तुम्हारा अज्ञान जनित संमोह पूर्णतया नष्ट हुआ ?
ଅର୍ଜୁନ ଉଵାଚନଷ୍ଟୋ ମୋହଃ ସ୍ମୃତିର୍ଲବ୍ଧା ତ୍ଵତ୍ପ୍ରସାଦାନ୍ମଯାଚ୍ଯୁତ।ସ୍ଥିତୋଽସ୍ମି ଗତସନ୍ଦେହଃ କରିଷ୍ଯେ ଵଚନଂ ତଵ॥
arjuna uvācha naṣhṭo mohaḥ smṛitir labdhā tvat-prasādān mayāchyuta sthito ‘smi gata-sandehaḥ kariṣhye vachanaṁ tava
अर्थअर्जुन ने कहा -- हे अच्युत ! आपके कृपाप्रसाद से मेरा मोह नष्ट हो गया है, और मुझे स्मृति (ज्ञान) प्राप्त हो गयी है? अब मैं संशयरहित हो गया हूँ और मैं आपके वचन (आज्ञा) का पालन करूँगा।।
ସଞ୍ଜଯ ଉଵାଚଇତ୍ଯହଂ ଵାସୁଦେଵସ୍ଯ ପାର୍ଥସ୍ଯ ଚ ମହାତ୍ମନଃ।ସଂଵାଦମିମମଶ୍ରୌଷମଦ୍ଭୁତଂ ରୋମହର୍ଷଣମ୍॥
sañjaya uvācha ity ahaṁ vāsudevasya pārthasya cha mahātmanaḥ saṁvādam imam aśhrauṣham adbhutaṁ roma-harṣhaṇam
अर्थसंजय ने कहा -- इस प्रकार मैंने भगवान् वासुदेव और महात्मा अर्जुन के इस अद्भुत और रोमान्चक संवाद का वर्णन किया।।
ଵ୍ଯାସପ୍ରସାଦାଚ୍ଛ୍ରୁତଵାନେତଦ୍ଗୁହ୍ଯମହଂ ପରମ୍।ଯୋଗଂ ଯୋଗେଶ୍ଵରାତ୍କୃଷ୍ଣାତ୍ସାକ୍ଷାତ୍କଥଯତଃ ସ୍ଵଯମ୍॥
vyāsa-prasādāch chhrutavān etad guhyam ahaṁ param yogaṁ yogeśhvarāt kṛiṣhṇāt sākṣhāt kathayataḥ svayam
अर्थव्यास जी की कृपा से मैंने इस परम् गुह्य योग को साक्षात् कहते हुए स्वयं योगोश्वर श्रीकृष्ण भगवान् से सुना।।
ରାଜନ୍ସଂସ୍ମୃତ୍ଯ ସଂସ୍ମୃତ୍ଯ ସଂଵାଦମିମମଦ୍ଭୁତମ୍।କେଶଵାର୍ଜୁନଯୋଃ ପୁଣ୍ଯଂ ହୃଷ୍ଯାମି ଚ ମୁହୁର୍ମୁହୁଃ॥
rājan sansmṛitya sansmṛitya saṁvādam imam adbhutam keśhavārjunayoḥ puṇyaṁ hṛiṣhyāmi cha muhur muhuḥ
अर्थहे राजन् ! भगवान् केशव और अर्जुन के इस अद्भुत और पुण्य (पवित्र) संवाद को स्मरण करके मैं बारम्बार हर्षित होता हूँ।।
ତଚ୍ଚ ସଂସ୍ମୃତ୍ଯ ସଂସ୍ମୃତ୍ଯ ରୂପମତ୍ଯଦ୍ଭୁତଂ ହରେଃ। ଵିସ୍ମଯୋ ମେ ମହାନ୍ ରାଜନ୍ ହୃଷ୍ଯାମି ଚ ପୁନଃ ପୁନଃ॥
tach cha sansmṛitya saṁsmṛitya rūpam aty-adbhutaṁ hareḥ vismayo ye mahān rājan hṛiṣhyāmi cha punaḥ punaḥ
अर्थहे राजन ! श्री हरि के अति अद्भुत रूप को भी पुन: पुन: स्मरण करके मुझे महान् विस्मय होता है और मैं बारम्बार हर्षित हो रहा हूँ।।
ଯତ୍ର ଯୋଗେଶ୍ଵରଃ କୃଷ୍ଣୋ ଯତ୍ର ପାର୍ଥୋ ଧନୁର୍ଧରଃ। ତତ୍ର ଶ୍ରୀର୍ଵିଜଯୋ ଭୂତିର୍ଧ୍ରୁଵା ନୀତିର୍ମତିର୍ମମ॥
yatra yogeśhvaraḥ kṛiṣhṇo yatra pārtho dhanur-dharaḥ tatra śhrīr vijayo bhūtir dhruvā nītir matir mama
अर्थजहाँ योगेश्वर श्रीकृष्ण हैं और जहाँ धनुर्धारी अर्जुन है वहीं पर श्री, विजय, विभूति और ध्रुव नीति है, ऐसा मेरा मत है।।